March 28, 2024
SL In Train Meaning In Hindi

ट्रेन में SL का मतलब क्या होता है ? | SL In Train Meaning In Hindi

SI In Train Meaning In Hindi :- ट्रेन में कई तरह के coach होते हैं जिसमें बैठकर हम अपनी यात्रा तय करते हैं। ट्रेन में AC क्लास , second sitting class, Chair Car क्लास, SL क्लास इत्यादि कोच होते हैं, जिनमें से आज हम बात करने वाले हैं – SL क्लास के बारे में।

ट्रेन के SL क्लास में हमें भारतीय रेलवे द्वारा काफी सुविधाएँ प्रदान की जाती हैं, जिससे कि हम आराम से अपनी यात्रा को पूरा कर पाते हैं।

आज के इस लेख में हम आपको SL in train meaning in Hindi बताएँगे। साथ ही हम स्लीपर क्लास में मिलने वाली सुविधाओं के बारे में भी चर्चा करेंगे।

यदि आप भी SL क्लास के बारे में जानकारियां पाना चाहते हैं तो कृपया इस लेख को अंत तक जरूर पढ़ें।


ट्रेन में SL का मतलब क्या होता है ? | SL In Train Meaning In Hindi

SL का अर्थ sleeper class होता है। SL sleeper class का छोटा रूप है। जब आप train की ticket book करवाते हैं, तो टिकट पर sleeper class की जगह SL class लिखा रहता है जिसके माध्यम से हम समझते है कि हमे ट्रेन के किस coach में बैठना है।

भारतीय रेलवे का sleeper class सबसे आम coach के रूप में जाना जाता है। भारत के अधिकतर यात्री इसी coach में यात्रा करते हैं।

इस coach में बैठने के साथ-साथ सोने की व्यवस्था भी प्रदान की जाती है। sleeper class में air conditioner की सुविधा तो नहीं होती, किन्तु लोग ज्यादातर sleeper class में ही यात्रा करना पसंद करते हैं।

Train के sleeper class में ज्यादा भीड़-भाड़ भी नहीं होती क्योंकि sleeper class में जिसने भी reservation कराया है वहीं अपनी सीट पर बैठ सकता है।


Sleeper Class में बैठने की व्यवस्था ( Sitting Arrangements of Sleeper Class )

Sleeper Class में बैठने की व्यवस्था काफी सुविधाजनक है। साथ ही इस की सीटें भी काफी आरामदायक होती है जिससे कि इसमे दूर का सफर भी तय किया जा सकता है।

कोई भी यात्री SL class में बैठने के साथ-साथ सो कर भी यात्रा कर सकता है।  किसी भी train में SL class के लगभग 10 या 10 से अधिक coach जुड़े रहते हैं और sleeper class के एक कोच में कुल 72 या 78 सीट होती है।

SL को sleeping coach भी कहा जाता है इसकी चौड़ाई में कुल 6 berth होती हैं तथा लंबाई में 2 berth होती है। चौड़ाई में 3+3 का मॉडल रखा गया है यानी कि आमने- सामने 3-3 सीटें होती हैं जिसमे एक सीट सबसे नीचे, एक बीच में और एक सबसे ऊपर होती है।

सबसे नीचे वाली सीट को Lower berth, बीच वाली सीट को Middle Berth, तथा सबसे ऊपर वाली सीट को Upper Berth कहा जाता है।

इसी तरह SL class के लंबाई में 2 सीटों की व्यवस्था की गई है जिसमें कि 1 सीट सबसे नीचे तथा 1 सीट ऊपर होता है। सबसे नीचे वाली सीट को Side Lower berth तथा सबसे ऊपर वाली सीट को Side Upper Berth कहा जाता है।


स्लीपर क्लास में रिजर्वेशन किस प्रकार किया जाता है ? ( Sleeper Class Reservation )

भारती रेलवे के Sleeper Class में आसानी से रिजर्वेशन किया जा सकता है। सबसे पहले आप जहां जाना चाहते हैं उसके अनुसार train देख ले और साथ ही train का नाम तथा नंबर भी देखें।

इसके बाद आप station जाकर उसी ट्रेन के Sleeper Class में अपना reservation करा सकते हैं। Reservation कराते समय आप खुद चुन सकते हैं कि आपको Sleeper class में कौन- सी berth चाहिए।

Sleeper Class में Online reservation भी किया जा सकता है। इसके लिए आपको IRCTC की official website पर जाना होगा और आप जिस भी train में सफर करना चाहते हैं उस train का नाम निकाल कर SL class में अपनी ticket book कर सकते हैं।

Online Booking करते समय भी आप अपने मनपसंद Berth को चुन सकते हैं। भारतीय रेलवे का यह नियम है कि कोई भी यात्री बिना Reservation के SL class में यात्रा नहीं कर सकता।


स्लीपर क्लास में यात्रा करने के फायदे ( Benefits of sleeper class )

Railway के Sleeper Class में यात्रा करने के बहुत फायदे हैं जो इस प्रकार हैं :-

  • Sleeper class का किराया आम जनता के लिए काफी किफायती होता है जिससे कि कोई भी sleeper class का ticket book करवा सकता है।
  • यदि कोई भी व्यक्ति दूर का सफर करना चाहता है, तो वह व्यक्ति sleeper class के द्वारा बिना किसी तकलीफ़ के अपनी यात्रा पूरी कर सकता है।
  • Sleeper Class में बैठने के साथ-साथ सोने की व्यवस्था भी होती है और साथ ही इसके सीटें भी काफी आरामदायक होती है जिसके कारण यात्रियों को यात्रा करते समय कोई भी परेशानी नहीं होती है।
  • Sleeper Class में यात्रियों के लिए खाने की व्यवस्था का भी ध्यान रखा गया है यदि कोई यात्री दूर की यात्रा कर रहा है तो उसे खाने से संबंधित कोई परेशानी नहीं होगी।

For More Info Watch This :


निष्कर्ष ( Conclusion )

आज के इस लेख में हमने आपको SL in train meaning in Hindi बताया है।

उम्मीद करते हैं, कि आपको SL class से संबंधित सभी जानकारियां मिल पाई होंगी। यदि आपको कोई प्रश्न पूछना हो तो आप कमेंट बॉक्स में पूछ सकते हैं।

Read Also :-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *