April 25, 2024
Metropolitan Area Network in Hindi

मेट्रोपॉलिटन एरिया नेटवर्क क्या है ? सम्पूर्ण जानकारी हिंदी में !

Metropolitan Area Network in Hindi :- दिन प्रतिदिन टेक्नोलॉजी बढ़ती जा रही है, जिस वजह से हमारे दैनिक जीवन चर्चा में कई प्रकार के बदलाव होते जा रहे हैं। इन तकनीकों के वजह से हमारे कार्य भी बहुत आसान हो रहे हैं।

यदि हमें किसी अन्य व्यक्ति को कोई भी संदेश भेजना है, तो आप घर बैठे ही भेज सकते हैं। इसी तरह की एक टेक्नोलॉजी है, जिसका नाम मान नेटवर्क ( MAN Network ) है।

आज हम इस लेख में आपको Metropolitan Area Network in Hindi के बारे में महत्वपूर्ण जानकारियां प्रदान करेंगे।

इसी के साथ हम इसके लाभ तथा नुकसान की जानकारी भी आपके साथ साझा करेंगे। इसके महत्व तथा उपयोगिता को देखते हुए आज लगभग हर क्षेत्र में मान नेटवर्क उपलब्ध है, तो आइए जानते हैं।


MAN Network क्या है ? | Metropolitan Area Network in Hindi

यह एक कंप्यूटर आधारित टेक्नोलॉजी है। जिसके माध्यम से हम एक कंप्यूटर से दूसरे कंप्यूटर तक अपनी सूचनाएं पहुंचा सकते हैं, इससे कई बड़े कार्य बहुत ही आसान तरीके से हो जाते हैं।

एक भौगोलिक क्षेत्र या बड़े क्षेत्र के लिए इस Area Networking का इस्तेमाल किया जाता है, जो छोटे-छोटे नेटवर्क से मिलकर बना होता है, अर्थात बहुत सारे LAN Network मिलकर MAN नेटवर्क का निर्माण करते हैं।


MAN नेटवर्क का उदाहरण क्या है ?

इसका सबसे अच्छा उदाहरण यह है, कि जब हम बड़े क्षेत्रों में या शहरों में जाते हैं, तो आपने देखा होगा कि बड़ी कंपनी एक दूसरे को संदेश तथा गोपनीय जानकारी भेजने के लिए इस नेटवर्क का इस्तेमाल करते हैं। जैसे किसी बिल्डिंग या कार्यालय में महत्वपूर्ण सूचना रखी है।

यदि वह सूचना केवल उसी कार्यालय के कंप्यूटर में भेजी जाती है, तो उसे LAN Network कहा जाता है परंतु जब वही सूचना हमें अन्य कार्यालय में भेजना है, जिसे हम MAN Network कहते हैं।

यह एक सॉफ्टवेयर के माध्यम से एक दूसरे से जुड़े हुए होते हैं, वह सूचना केवल उसी कंपनी के कार्यालय में भेजा जा सकता है। जिससे उसकी गोपनीयता बरकरार रहती है।


MAN Network कितना Area Cover करता है ?

जैसा कि आपने देखे हैं, कि जब छोटे छोटे LAN Network मिलकर एक बड़े मान नेटवर्क का निर्माण करते हैं, तो यह एक विशेष दायरे में ही कार्य कर पाते हैं।

यह नेटवर्क लगभग 10 किलोमीटर से लेकर 100 किलोमीटर तक के एरिया को ही कवर कर पाता है।


MAN Network के फायदे

  1. यह LAN से बड़ा होता है, इसमें बहुत छोटे-छोटे नेटवर्क मिलकर बड़ा नेटवर्क बनाते हैं।
  2. इसमें डाटा सुरक्षित रहता है।
  3. इसमें इंटरनेट की स्पीड बहुत बहुत तेजी से चलता है।
  4. इसमें आप किसी भी डाटा को या इमेज को 200 मेगाबाइट प्रति सेकंड या इससे अधिक गति से एक कंप्यूटर से दूसरे कंप्यूटर में भेज सकते हैं।
  5. इसमें डाटा बहुत जल्दी ट्रांसफर हो जाता है।

MAN Network के नुकसान

  1. यह बहुत बड़ा होने की वजह से इसका Maintenance बहुत कठिन होता है।
  2. यह इतने बड़े एरिया को कवर करता है, कि डाटा सिक्योरिटी काफी कम हो जाती है।
  3. इसमें Cable की आवश्यकता होती है जिसकी Cost बहुत अधिक होती है।
  4. इसमें बहुत अधिक कर्मचारियों की आवश्यकता होती है।
  5. इसमें बहुत सारे कंप्यूटर की आवश्यकता होती है।
  6. तकनीकी विशेषज्ञों की आवश्यकता होती है।

MAN Network के प्रकार

MAN Network के सामान्यतः तीन प्रकारों है:

  1. Fiber Distribution Data Interface (FDDI)
  2. Asynchronous Transfer Mode (ATM)
  3. Switched Multi-megabit Data Service (SMDS)

MAN Network कैसे सेट करें ?

यदि आप ही इसे सेट करना चाहते हैं, तो इसके लिए आपके पास ऑप्टिकल फाइबर होना चाहिए तथा अलग-अलग क्षेत्रों में कंप्यूटर होना चाहिए, जो ऑप्टिकल फाइबर आपके पास है, उसे एक दूसरे से कनेक्ट कर दें और आप देखेंगे, कि यह नेटवर्क स्थापित हो जाएगा।


कंप्यूटर नेटवर्क क्या है ?

यह एक प्रकार का साझा करने वाला सिस्टम होता है। जिसके माध्यम से एक कंप्यूटर से दूसरे कंप्यूटर तक सूचनाएं भेज सकते हैं। इसी के साथ आप इमेज तथा डाटा भेज सकते हैं।

यह सेटेलाइट के माध्यम से भी चलता है, यदि आप सेटेलाइट का इस्तेमाल नहीं करते हैं, तो ऑप्टिकल फाइबर केबल भी आप इस्तेमाल कर सकते हैं, जो कि छोटे एरिया के लिए कार्य करता है।

कुछ अत्यधिक तकनीकी के माध्यम से हम इसे Wireless माध्यम का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।


Metropolitan Area Network में इस्तेमाल होने वाले device

इसको चलाने के लिए कई सारे सिस्टम तथा डिवाइस की आवश्यकता होती है, जिनकी सूची इस प्रकार है:

  • HUB
  • Repeater
  • Switch
  • Router
  • Modem 
  • Bridge

कंप्यूटर नेटवर्क के प्रकार

यह मुख्य रूप से तीन प्रकार के होते हैं जो अपने साइज तथा एरिया को कवर करने के अनुसार इनको विभाजित किया गया है, जो इस प्रकार है:-

1. Local Area Network:- यह बहुत ही छोटे क्षेत्र के लिए इस्तेमाल किया जाता है। यदि इसे सरल भाषा में कहा जाए, तो यह केवल एक ही कार्यालय में कार्य करने वाले कर्मचारियों के लिए होता है, जिसे अन्य जगह में नहीं भेजा जाता है।

इसमें बहुत ही कम कर्मचारी तथा डिवाइस की आवश्यकता होती है। इसी के साथ इसमें छोटा एरिया कवर करने की क्षमता होती है।

2. Metropolitan Area Network:- यह Local Area Network से बड़ा होता है परंतु Wide Area Network से छोटा होता है, यदि से सरल भाषा में कहा जाए तो यह दोनों के मध्य का नेटवर्क होता है।

इसमें केवल आप एक शहर से दूसरे शहर तक अपनी सूचना तथा इमेज भेज सकते हैं। इसमें LAN के मुकाबले अधिक स्पीड तथा डाटा भेजने की क्षमता होती है।

3. Wide Area Network:- इस नेटवर्क में आप एक देश से दूसरे देश बड़े आसानी से सूचना भेज सकते हैं। इसी के साथ यह बहुत ही महंगा तथा अधिक कर्मचारियों की आवश्यकता वाला नेटवर्क है।

इसमें टेक्नोलॉजी तथा डिवाइस की संख्या भी अधिक लगती है, क्योंकि यह बहुत बड़े क्षेत्र को कवर करता है।

इसके माध्यम से आप उपरोक्त दोनों नेटवर्क के मुकाबले अधिक स्पीड में अपने डाटा भेज सकते हैं। इसमें सुरक्षा थोड़ी कम होती है क्योंकि इसे सेटेलाइट के माध्यम से भेजा जाता है।


For More Info Watch This :


Conclusion :

आशा करता हूं, मेरे द्वारा दी गई जानकारी से आप संतुष्ट होंगे। इस लेख का उद्देश्य Metropolitan Area Network in Hindi के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी प्रदान करता है।

हमने इस लेख में आपको कंप्यूटर नेटवर्किंग तथा उसके प्रकारों के बारे में भी बता दिए हैं, ताकि आप उपरोक्त दिए गए किसी भी नेटवर्क के बारे में अधिक जानकारी चाहते हैं, तो इस लेख को शुरू से लेकर अंत तक पड़े तथा यह जानकारी आपको पसंद आती तो अपने परिवार तथा दोस्तों के साथ अवश्य साझा करें।

Read Also :-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *