April 25, 2024
Bharat Ke Shiksha Mantri Kaun Hai

भारत के शिक्षा मंत्री कौन है ? | Bharat Ke Shiksha Mantri Kaun Hai

Bharat Ke Shiksha Mantri Kaun Hai :- आज के इस लेख में हम जानेंगे, कि भारत के शिक्षा मंत्री कौन है ? इस लेख के माध्यम से हम शिक्षा मंत्री के जीवन से जुड़ी जानकारी से आपको अवगत करवाएंगे।

यदि आप भी भारत के शिक्षा मंत्री के बारे में जानना चाहते हैं, तो हमारे इस लेख में हमारे साथ अंत तक बने रहे।


शिक्षा मंत्री कौन होता है ? | Shiksha Mantri Kaun Hota Hai

शिक्षा मंत्री, मंत्रिमंडल का वह मंत्री होता है, जिसका दायित्व पूरे देश में शिक्षा की व्यवस्था को देखना होता है। शिक्षा मंत्री मंत्रिमंडल में से ही किसी एक मंत्री को चुना जाता है।

भारत के संविधान में पहले शिक्षा मंत्री का पद अलग नहीं था, बल्कि यह मानव संसाधन मंत्रालय के under आता था, परंतु अब हाल ही में शिक्षा मंत्रालय को एक अलग केंद्रीय मंत्रिमंडल का दर्जा दिया गया है।


शिक्षा मंत्रालय

शिक्षा मंत्रालय को अलग दर्जा मिलने के कारण इसका महत्व और भी ज्यादा बढ़ गया है। शिक्षा मंत्रालय भारत सरकार का एक मंत्रालय है, जो देश में शिक्षा व्यवस्था के लिए responsible है। शिक्षा मंत्रालय को पहले 1985 से 2020 तक, संसाधन विकास मंत्रालय के नाम से जाना जाता था।


भारत के शिक्षा मंत्री कौन है ? Bharat Ke Shiksha Mantri Kaun Hai ?

भारत के वर्तमान शिक्षा मंत्री श्री धर्मेन्द्र प्रधान हैं। वह 7 जुलाई 2021 से भारत के शिक्षा मंत्री के रूप में कार्य कर रहे हैं।

केंद्रीय शिक्षा मंत्री की तरह ही राज्य में भी शिक्षा मंत्री की नियुक्ति की जाती है। वर्तमान समय में विजय कुमार चौधरी बिहार के शिक्षा मंत्री है, गुजरात के शिक्षा मंत्री जीतू वघानी है।

झारखंड के शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो है। उत्तर प्रदेश के शिक्षा मंत्री डा राजकुमार रंजन है और राजस्थान के शिक्षा मंत्री बुलाकी दास जी हैं। इसी तरह से हर एक राज्य में शिक्षा मंत्री नियुक्त किए गए हैं।


भारत के शिक्षा मंत्री का प्रांरभिक जीवन

भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का जन्म 26 जून 1969 को हुआ था। इनकी माता का नाम श्रीमती बंसल मंजरी प्रधान है और पिता का नाम देवेंद्र प्रधान है। इनके पिता पूर्व राज्य मंत्री भी रह चुके हैं।

इनकी पत्नी मृदुला प्रधान है। भुवनेश्वर के उत्कल विश्वविद्यालय से धर्मेंद्र प्रधान ने मानव विज्ञान में MA की डिग्री प्राप्त की है। उन्होंने उड़ीसा के तालचेर कॉलेज से High secondary education प्राप्त की है। कॉलेज के दौरान वह ABVP छात्र संघ के कार्यकर्ता बने और बाद में वह ABVP छात्र संघ के अध्यक्ष चुने गए थे।


धर्मेंद्र प्रधान जी का राजनीतिक सफर

धर्मेन्द्र प्रधान का राजनीतिक सफर 1983 में, एबीवीपी के कार्यकर्ता के रूप में शुरू हुआ था और बाद में वह ABVP के president  चुने गए थे।

धर्मेंद्र प्रधान ने 7 जुलाई 2021 को केंद्रीय शिक्षा मंत्री के रूप में शपथ ली है। वह एक भारतीय राजनीतिज्ञ है। धर्मेंद्र प्रधान, भारत सरकार में शिक्षा मंत्री और कौशल विकास उद्यमिता मंत्री के रूप में कार्यरत है।

इससे पहले वह पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री और इस्पात मंत्री भी रह चुके हैं।

उन्होंने 1998 में बीजेपी को join किया था। धर्मेंद्र प्रधान जी को, 3 सितंबर 2017 को, कैबिनेट मंत्री के रूप में प्रोमोशन दिया गया। Present में वह मध्य प्रदेश के राज्यसभा के सांसद भी है।

धर्मेंद्र प्रधान कई बार लोकसभा के सदस्य रह चुके हैं। इनके पिता देवेंद्र प्रधान 1999 से 2004 तक BJP सरकार में राज्य मंत्री रह चुके हैं।


भारत के पूर्व शिक्षा मंत्री

हमारे देश के पूर्व शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक थे। उन्होंने 7 जुलाई 2021 को अपने पद से इस्तीफा दे दिया था।

उनका स्वास्थ्य ठीक नहीं रहने के कारण उन्होंने स्वयं पद से Resign दे दिया था। वह corona काल में संक्रमण की चपेट में आ गए थे, जिसके बाद वह लगातार बीमार चल रहे थे।

भारत में प्रथम शिक्षा मंत्री मौलाना अबुल कलाम आजाद थे। उन्होंने 15 अगस्त 1939 से लेकर 5 जनवरी 1998 तक शिक्षा मंत्रालय/देश को अपनी सेवाएं दी थी। उनके कार्यकाल का समय 10 साल 5 महीने का था।


शिक्षा मंत्री से संपर्क कैसे करें ?

हमारे देश के वर्तमान शिक्षा मंत्री श्री धर्मेंद्र प्रधान जी है जो बीजेपी की राजनीतिक पार्टी से संबंध रखते हैं। Education minister  से आप Mail के जरिए संपर्क कर सकते हैं। Mail Address – [email protected]

या फिर office contact number +91-11-23782698/23782378,  के माध्यम से भी संपर्क किया जा सकता है। समान्य request करने के लिए आप [email protected] पर संपर्क कर सकते हैं। नियुक्ति और निमंत्रण के लिए आप [email protected] के द्वारा contact कर सकते हैं।


For More Info Watch This :


निष्कर्ष :-

आज के इस लेख में हमने जाना कि Bharat Ke Shiksha Mantri Kaun Hai ?

आशा करते हैं कि आपको यह लेख पसंद आया होगा। यदि इस लेख से जुड़े कोई भी प्रश्न आपके मन में है तो आप हमें कमेंट सेक्शन में अवश्य पूछें।

Read Also :-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *